हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में दस जुलाई तक भारी बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अलर्ट जारी किया है कि प्रदेश में छह से दस जुलाई तक मानसून रफ्तार पकड़ेगा। पूरे प्रदेश में एक सप्ताह तक मौसम खराब रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को पूरे प्रदेश में मानसून पहुंच गया है। पांच जुलाई तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश होगी, छह से दस जुलाई तक अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का दौर चलेगा।