फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन स्कूलों में इस दिन से हो सकती हैं छुट्टियां

Thu, 13 Jun 2019 11:10 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 26 जून से दो अगस्त तक मानसून ब्रेक हो सकती है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने छुट्टियों का शेड्यूल तैयार कर राज्य सरकार की मंजूरी के लिए भेज दिया है। सरकार से मंजूरी मिलते ही उच्च शिक्षा निदेशालय छुट्टियों की अधिसूचना जारी करेगा।

विज्ञापन


गर्मियों की छुट्टियों वाले स्कूलों में बीते कुछ माह से संशय बना हुआ था। जनवरी महीने में शिक्षा निदेशालय ने छुट्टियों के पुराने शेड्यूल में बदलाव करते हुए 16 जुलाई से 26 अगस्त तक बरसात की छुट्टियां देने की अधिसूचना जारी की थी।

हालांकि इस अधिसूचना को कुछ दिनों के बाद ही वापस भी ले लिया गया था। नई अधिसूचना जल्द जारी करने की निदेशालय के अधिकारियों ने बात कही थी। फिर चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुए निदेशालय ने कुछ महीने इस मामले को लटकाया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बरसात में फिर बंद करने पड़ेंगे स्कूल

फाइल फोटो
अब निदेशालय ने 26 जून से दो अगस्त तक मानसून ब्रेक देने का प्रस्ताव तैयार किया है। बीते साल बरसात की छुट्टियां 25 जून से 31 जुलाई तक थी। नई और पुरानी अधिसूचना को लेकर विद्यार्थी और शिक्षक छुट्टियों को लेकर पसोपेश में थे।

ऐसे में निदेशालय ने बीते दिनों छुट्टियों का नया शेड्यूल तय कर सरकार की मंजूरी को भेज दी है।  बीते साल अगस्त महीने में हुई भारी बारिश के चलते कई जिलों के स्कूलों में छुट्टियां करनी पड़ी थी। मानसून ब्रेक के समाप्त होते ही प्रदेश में भारी बारिश का दौर शुरू हुआ था।

उस दौरान निदेशालय ने छुट्टियों में बदलाव करने की योजना बनाई थी, लेकिन सरकार को भेजे गए प्रस्ताव में इसका उल्लेख नहीं है। ऐसे में संभावित है कि अगर इस साल भी अगस्त महीने में भारी बारिश हुई तो दोबारा से स्कूलों में छुट्टियां करने की नौबत आ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें