फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में कमजोर पड़ने लगा मानसून, ऊना में 35 डिग्री पहुंचा पारा

Sat, 31 Aug 2019 08:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में मानसून कमजोर पड़ना शुरू हो गया है। अब प्रदेश में हल्की बारिश होने के ही आसार हैं। शनिवार को प्रदेश भर में धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में छह सितंबर तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन


इस साल अगस्त में सामान्य से 24 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज हुई। एक से 31 अगस्त तक प्रदेश में 324 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 262 मिलीमीटर मानी जाती है। उधर, एक जून से शुरू हुए मानसून सीजन में अभी तक सामान्य से सात फीसदी कम बादल बरसे हैं।

एक जून से 31 अगस्त तक प्रदेश में 593 मिलीटर बारिश दर्ज हुई, जबकि 635 मिलीमीटर बारिश सामान्य मानी गई है। बीते तीन दिनों से प्रदेश में बारिश का दौर कम हुआ है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में बारिश दर्ज भी हुई। शनिवार को राजधानी शिमला में मौसम मिलाजुला बना रहा।
विज्ञापन


धूप खिलने के साथ-साथ बीच में बादल भी छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अधिकारियों के अनुसार अब प्रदेश में होने वाली बारिश में कमी आना शुरू होगी। मौसम अधिकारियों को इस साल सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

उधर, पारा चढ़ने से सूबे के मैदानी इलाकों में गर्मी और उमस बढ़ना शुरू हो गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में हालांकि अभी सुबह और शाम के समय मौसम में कुछ ठंडक है।

शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.2, बिलासपुर में 34.0, भुंतर में 33.8, हमीरपुर में 33.7, सुंदरनगर में 32.5, कांगड़ा में 32.1, चंबा में 31.3, सोलन में 30.0, धर्मशाला में 27.2, नाहन में 27.1, शिमला में 24.5 और केलांग में 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें