हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार से शुक्रवार तक सूबे के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में मूसलाधार बारिश के भी आसार हैं।
शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में 29 जून से पहली जुलाई तक भारी बारिश होगी। तीन जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। उधर, सोमवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई है।
राजधानी शिमला में सुबह के समय मौसम खराब रहा। दोपहर बाद भी बादल बरसे। बारिश होने से तापमान में कमी नहीं आई है। शिमला सहित अन्य शहरों में उमस बढ़ने से लोगों की परेशानियां बढ़ी है।