फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर आठ बंदरों ने नोच डाली महिला

Fri, 15 May 2015 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला में कुत्तों और बंदरों के आतंक से आम जनता परेशान है। वीरवार को परिमहल के श्रीराम काटेज में एक किरायेदार महिला हरदेश पर एक साथ आठ बंदरों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। महिला के पांव और टांग पर बंदरों ने दांत लगाए हैं।
विज्ञापन


लहुलूहान हालत में महिला को रिपन अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया है। महिला पर उस समय हमला हुआ जब घर और पड़ोस में कोई नहीं था। महिला ने कमरे में छुपकर खुद को बचाया।

यह क्षेत्र की पहली घटना नहीं है, लगभग हर रोज जिवणु कालोनी में राह चलते लोग आवारा कुत्तों और बंदरों के हमलों का शिकार हो रहे हैं। महिला के पत्ति जय प्रकाश और गृहणी मंजू ने बताया कि तीन रोज पूर्व राष्ट्रीय विद्या केंद्र के एक छह साल के बच्चे पार्थ पर कुत्तों ने हमला कर दिया था।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि कुत्तों और बंदरों के आतंक के कारण रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है। लोगों और घायल महिला हरदेश तथा उनके पति जय प्रकाश ने नगर निगम तथा वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र की इस समस्या की गंभीरता और स्थानीय लोगों की परेशानी को समझते हुए इसका समाधान किया जाए। पिछले करीब एक माह में ऐसे करीब छह हमले हो चुके हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें