फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग छोड़ बन गया मॉडल, अब जीता मिस्टर इंडिया का खिताब

Fri, 03 Mar 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला जिले के युवा मॉडल मोहित शर्मा ने गुरुग्राम में आयोजित रूबरू मिस्टर मॉडल इंटरनेशनल इंडिया-2017 के खिताब पर कब्जा किया है। 22 से 25 फरवरी तक आयोजित इस मॉडलिंग स्पर्धा में उन्हें यह टाइटल मिला है।
विज्ञापन


मॉडलिंग के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियर का प्रोफेशनल छोड़ने के बाद पहली बाद उन्हें राष्ट्रीय स्तर की रूबरू प्रतियोगिता करवाने वाली संस्था का यह खिताब मिला है। वे शिमला के पहले युवा मॉडल हैं, जिन्हें यह सफलता मिली है।

राष्ट्रीय स्तर पर मिस्टर मॉडल इंटरनेशनल इंडिया के बाद वे अक्तूबर माह में होने वाली मिस्टर मॉडल इंटरनेशनल वर्ल्ड स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। मोहित ने बताया कि वे मौजूदा समय में एक फिटनेस इंस्ट्रक्टर और डाइटिश्यिन के रूप में कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


मोहित ने इस सफलता के बाद राजधानी में वीरवार को मीडिया से बातचीत कर अपनी सफलता की खुशी को साझा किया। उन्होंने बताया कि एसडी स्कूल से जमा दो तक की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने बैंगलोर से बीसीए और बाद में एमटैक तक की पढ़ाई की।

दो साल पूर्व उन्होंने सॉफ्टवेयर कंपनी की नौकरी मॉडलिंग के जुनून के कारण छोड़ दी। तब से लेकर वे अपनी फिटनेस और मॉडलिंग पर ही कार्य कर रहे हैं। मोहित ने बताया कि वे अब तक करीब 100 मॉडलिंग स्पर्धाओं में हिस्सा ले चुके हैं।

उन्होंने कुछ ऑनलाइन शॉपिंग की कंपनियों के लिए भी मॉडलिंग की है। मोहित की माता मनोरंजन शर्मा और मामा आनंद सूरी ने मोहित की इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि उनकी इच्छा है कि वे जो भी करें उन्हें पूरी सफलता मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें