फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rally of Himalaya: रैली ऑफ हिमालय बाइक में मोहित का दबदबा, कार श्रेणी में अमनप्रीत चल रहे सबसे आगे

Sun, 28 Aug 2022 06:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

लगभग 130 किलोमीटर की रैली में बाइक कैटेगिरी में मनाली के मोहित ठाकुर सबसे आगे हैं। एक्स्ट्रीम कार की कैटेगिरी में दिल्ली के अमनप्रीत आहलुवालिया का दबदबा है। दोनों खिलाड़ी अपने प्रतिद्वंद्वी से करीब 30 सेकेंड आगे चल रहे हैं। 
विज्ञापन
रैली ऑफ हिमालय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रैली ऑफ हिमालय में कार और बाइक रैली का पहला चरण पूरा हो गया है। पहले चरण में रविवार सुबह 5:00 बजे कोठी से बाइक और कार रैली शुरू हुई। कोठी से 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा से ग्रांफू तक रैली हुई। यहां से सभी प्रतिभागी वापस मनाली पहुंचे। लगभग 130 किलोमीटर की रैली में बाइक कैटेगिरी में मनाली के मोहित ठाकुर सबसे आगे हैं। एक्स्ट्रीम कार की कैटेगिरी में दिल्ली के अमनप्रीत आहलुवालिया का दबदबा है। दोनों खिलाड़ी अपने प्रतिद्वंद्वी से करीब 30 सेकेंड आगे चल रहे हैं। रैली ऑफ हिमालय का शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान में शुभारंभ हुआ था। रविवार को कोठी से रैली का आगाज हुआ। कोठी से गुलाबा, रोहतांग दर्रा होते हुए रैली कोकसर पहुंची। कोकसर से ग्रांफू तक जाने के बाद सभी प्रतिभागी वापस मनाली पहुंचे।

विज्ञापन



सोमवार को रैली ग्रांफू से बातल और बातल से जिस्पा के लिए निकाली जाएगी। हिमालयन एक्स्ट्रीम मोटर स्पोर्ट्स के अध्यक्ष सुरेश राणा ने बताया कि पहले दिन सभी प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। पहले दिन करीब 130 किलोमीटर की रैली में कार कैटेगिरी में दिल्ली के अमनप्रीत आहलुवालिया मनाली के हेमराज से करीब 30 सेकेंड आगे हैं। हेमराज दूसरे और चंडीगढ़ के सनी सिद्धू तीसरे स्थान पर हैं। बाइक कैटेगिरी में मनाली के मोहित का दबदबा बना हुआ है। मोहित केरल के सिनन फ्रांसिस से करीब 25 सेकेंड आगे हैं। सिनन दूसरे और कुल्लू के हैपी वर्मा तीसरे स्थान पर हैं। सोमवार को रैली मनाली से अटल टनल होते हुए बातल तक जाएगी। बातल से रैली केलांग होते हुए जिस्पा पहुंचेगी। यहां रात्रि विश्राम के बाद 30 अगस्त को सुबह रैली लद्दाख के गोमोरंजन के लिए रवाना होगी। गोमोरंजन से रैली वापस मनाली आएगी और मनाली में रैली का समापन समारोह होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें