फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मेंद्र प्रधान को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिलने से ससुराल में खुशी की लहर

Thu, 30 May 2019 09:28 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मंडी के धर्मपुर के कोठुवां गांव के दामाद धर्मेंद्र प्रधान को दोबारा मंत्रिमंडल में जगह मिलने से उनके ससुराल में खुशी की लहर है। धर्मेंद्र प्रधान ने कोठुवां के भगतराम ठाकुर एवं रामपयारी ठाकुर की बेटी मृदुला के साथ शादी की है।

विज्ञापन


भगत राम और रामप्यारी ठाकुर दोनों शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। इनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी मंजू हमीरपुर में प्रोफेसर हैं। दूसरी बेटी मृदुला है जिसने धर्मेंद्र प्रधान से शादी की है।

तीसरी बेटी माधुरी आईआईटी दिल्ली की छात्रा रही है और आजकल अमेरिका में हैं। बेटा भारतेंदु चंडीगढ़ में नौकरी करते हैं। धर्मेंद्र प्रधान के मंत्रिमंडल में शामिल होने पर कोठुवां में खुशी की लहर है। संत राम मंढोत्रा, आरके मंढोत्रा, रमेश मंढोत्रा और चंद्रपाल मंढोत्रा ने उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें