फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: केएनएच में लगेगी आधुनिक यूएसजी कलर डॉप्लर मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरकेएमस की बैठक प्रस्ताव को मंजूरी
विज्ञापन


महिलाओं को आईजीएमसी जाने के झंझट से मिलेगी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मातृ एवं शिशु कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) शिमला में वर्ष 2014 में लगी कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन को बदला जाएगा। इसकी जगह अब नई आधुनिक यूएसजी कलर डाॅप्लर मशीन लगाई जाएगी। इससे अस्पताल में आने वाली सैकड़ों महिला मरीजों को आधुनिक मशीन से टेस्ट करवाने की सुविधा मिलेगी।
महिलाओं को कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए अभी आईजीएमसी या निजी लैब में जाना पड़ता है। अब कुछ माह बाद यह सुविधा केएनएच में मिल जाएगी। आईजीएमसी की रोगी कल्याण समिति की गवर्निंग बॉडी की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मशीन खरीद को हरी झंडी दी गई। कमला नेहरू अस्पताल में रोगी कल्याण समिति के पास इस 50 लाख की मशीन को बदलने के लिए पर्याप्त फंड न होने पर अब रोगी कल्याण समिति आईजीएमसी से फंड की व्यवस्था की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में कमला नेहरू अस्पताल में 2014 में लगाई लॉजिक पी-6 डॉप्लर यूएसजी मशीन सही ढंग से कार्य नहीं कर पा रही है और इसमें कलर नहीं हैं। मशीन के सही से काम न करने, वारंटी समाप्त होने के बाद अब कंपनी ने इसके लिए स्पेयर पार्ट देने से इन्कार कर दिया है। अब मामला प्रदेश सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाना है। सरकार से मंजूरी मिलने पर कमला नेहरू अस्पताल में यह आधुनिक मशीन खरीद कर स्थापित की जाएगी। इस कलर डाॅप्लर मशीन से मां के गर्भ में पल रहे बच्चे की धड़कनें, रक्त का प्रवाह कई तरह की अहम जानकारी मिलती है। इसके अलावा अस्पताल में 1985 में लगे ओटी टेबल को बदले जाने का भी प्रस्ताव है। चिकित्सकों के लिए इमरजेंसी वाहन खरीदने या इसे आउटसोर्स आधार पर लगाए जाने के मामले पर भी चर्चा की गई है, इसे बैठक में मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें