सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक आवासीय विद्यालय हिम रश्मि परिसर विकासनगर में आयोजित ज्ञान-विज्ञान मेले का बुधवार को समापन हो गया। समापन समारोह में हिमाचल शिक्षा समिति के संगठन मंत्री राजेंद्र कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने विज्ञान मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। छठी से आठवीं कक्षा वर्ग में रितिक, नीरज राणा और ऋषभ के मॉडल को पहला पुरस्कार दिया गया।
नौंवी और दसवीं कक्षा वर्ग में निखिल ठाकुर, किशोर, राजेश, मोहित और विभांषू के मॉडलों को पहला पुरस्कार मिला। जमा एक और जमा दो कक्षा वर्ग में वीर विक्रमजीत, शिवानी शर्मा, यशपाल, हरीश, विश्व रांटा के मॉडलों को पहला तथा अविशांत के मॉडल को दूसरा पुरस्कार दिया गया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के तहत किशोर वर्ग में सागर, प्रणव और रुतेम की टीम पहले स्थान पर रही। तरुण वर्ग में निखिल शर्मा, नितिश गायत्री और रोजी की टीम ने पहला पुरस्कार हासिल किया। प्रधानाचार्य महावीर वर्मा ने बताया कि समापन समारोह के दौरान सरस्वती वंदना सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।