फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Model Code Of Conduct: गुरुवार को हटेगी आदर्श आचार संहिता, सूबे में विकास कार्य पकड़ेंगे रफ्तार

Wed, 05 Jun 2024 08:57 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में चुनाव नतीजे आने के बाद अब गुरुवार को औपचारिक तौर पर आदर्श चुनाव आचार संहिता हट जाएगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के मंगलवार को नतीजे घोषित होने के बाद अब हिमाचल प्रदेश में चुनाव नतीजे आने के बाद अब गुरुवार को औपचारिक तौर पर आदर्श चुनाव आचार संहिता हट जाएगी। इसके चलते ही हिमाचल प्रदेश में अब विकास के कार्य रफ्तार पकड़ेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जल्द ही कैबिनेट की बैठक भी बुला सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में अप्रैल में आचार संहिता लगी थी। इससे हिमाचल में विकास कार्यों पर विराम लग गया था। हालांकि हिमाचल में जो जरूरी कार्य थे, उन्हें सिरे चढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने अनुमति भी दे दी थी।

अब हिमाचल के सभी विभागों में काम हो सकेंगे। तबादलों पर प्रतिबंध लगा था। अब कर्मचारियों के तबादले भी हो सकेंगे। हिमाचल के विभिन्न विभागों में कर्मचारियों के रिक्त पद पड़े हैं। उन्हें भी भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगा। अनुबंध पर तैनात कर्मचारियों को नियमित होने का इंतजार है। प्रदेश सरकार इस पर भी विचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें