यह पेनासोनिक कंपनी का मोबाइल दो मार्च को रामपुर बाजार की एक दुकान से खरीदा था।
- फोटो : अमर उजाला
कॉल आने पर जैसे ही फोन बजा तो वह जलना शुरू हो गया। कुछ ऐसा वाक्या पेश आया हिमाचल के रामपुर स्थित जगातखाना के सर्जन मेहता के साथ। चार अप्रैल को जब सर्जन मेहता का फोन बजा तो उनके फोन पर हैंग का ऑप्शन आया।
जैसे ही मेहता ने हैंग पर क्लिक किया तो फोन जलने के कारण धुआं निकलना शुरू हो गया और मोबाइल पूरी तरह से गर्म हो गया। इस दौरान उनके हाथ का एक अंगूठा भी इसकी चपेट में आ गया। इसके बाद जब मेहता मोबाइल लेकर दुकानदार के पास पहुंचे तो दुकानदार ने फोन वापस लेने से मना कर दिया।
चार्जिंग में लगाए बगैर फोन जलने मामले की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। अब मेहता ने कंज्यूमर कोर्ट जाने का मन बना लिया है। साथ ही कहा कि उन्होंने पेनासोनिक कंपनी का मोबाइल दो मार्च को रामपुर बाजार की एक दुकान से खरीदा था।
उन्होंने सभी मोबाइल धारकों से आह्वान किया है कि वे अपने मोबाइल फोन का सावधानी से प्रयोग करें। इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। रामपुर क्षेत्र में पहले भी मोबाइल फोन जलने के मामले पेश आ चुके हैं।