फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मोबाइल लोकेशन ने पकड़वा दी नवजात चोरी की आरोपी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। हरियाणा पुलिस की ओर से डैहर से प्रवासी महिला को गिरफ्तार करने के बाद सुंदरनगर में प्रवासियों के पंजीकरण पर सवाल उठने लगे हैं। महिला सात दिन पहले पंचकूला के एक अस्पताल से चुराए गए नवजात के साथ डैहर में रह रही थी। शनिवार को जब हरियाणा पुलिस डैहर पहुंची तो पता चला कि प्रवासी महिला पंचकूला के अस्पताल से बच्चा चुराकर लाई है।
विज्ञापन

इससे पुलिस सहित सभी इलाकावासी स्तब्ध रह गए। हरियाणा पुलिस की एक शिकायत पर पता चला कि पकड़ी गई महिला के खिलाफ बच्चा चोरी का आरोप था। हरियाणा पुलिस ने जब जांच शुरू की तो आरोपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन सुंदरनगर के डैहर के आसपास मिली। हरियाणा पुलिस उसी लोकेशन के आधार पर डैहर पहुंची थी।
घटना के बाद प्रवासियों के पंजीकरण पर भी सवाल उठने लगे हैं। आरोपी महिला सात दिन से क्षेत्र में रह रही थी लेकिन उसकी किसी को भनक नहीं लगी। मामले को लेकर स्थानीय अधिवक्ता अरुण प्रकाश आर्य ने डैहर और उसकी आस पास की पंचायतों में संदिग्ध या बिना पंजीकरण रह रहे प्रवासियों की सूचना पुलिस को देने का आग्रह किया। आरोपी महिला के गिरफ्तार होने से किसी बच्चा चोर गिरोह का भी पर्दाफाश हो सकता है। सुंदरनगर पुलिस थाना के एसएचओ नानक चंद का कहना है कि पुलिस बार-बार आग्रह कर रही है कि प्रवासियों के पंजीकरण पंचायत, ठेकेदार, मकान मालिक और प्रवासी स्वयं करवा लें। पुलिस पंजीकरण करती है लेकिन प्रवासी बिना सूचना के आते जाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें