फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बंधन में बंधे विधायक गोमा, सीएम भी पहुंचे

Tue, 12 May 2015 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंद्रेटा, पंचरुखी (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के सबसे युवा विधायक यादवेंद्र गोमा शादी के बंधन में बंध गए। जयसिंहपुर के विधायक गोमा ने जोगिंद्रनगर की नीलम को जीवनसाथी बनाया है। नीलम अंद्रेटा में चिकित्सक हैं। शादी पालमपुर में धूमधाम से हुई। धाम गोमा के पैतृक गांव पंचरुखी में हुई। विधायक की शादी में सोमवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ शिरकत की।
विज्ञापन


उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री के आते ही शादी में चहल-पहल शुरू हो गई। हर कोई मुख्यमंत्री और उनके साथ आए मंत्री और विधायकों की खातिरदारी में जुट गया। मुख्यमंत्री शादी में हर किसी के अभिवादन का जवाब देते दिखे। उनका पूर्व विधायक डा. मिल्खी राम गोमा, विधायक यादवेंद्र और उनके परिवार के सदस्यों ने स्वागत किया।

इससे पहले मुख्यमंत्री कृषि विवि के मैदान में हेलीकाप्टर से उतरे। वहां उनका स्वागत विवि के कुलपति डा. केके कटोच ने किया। शादी समारोह में विस अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल, स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, सीपीएस जगजीवन पाल, विधायक संजय रत्न, किशोरी लाल, अजय महाजन, आशा कुमारी, केसीसी बैंक के जगदीश सिपहिया, युकां प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह समेत कई अधिकारी और नेता लोग शामिल थे।
विज्ञापन


सीएम जी परिवार के साथ फोटो तो लो
जब करीब एक घंटे बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जाने लगे तो पूर्व विधायक डा. मिल्खीराम गोमा ने उनसे आग्रह किया कि मुख्यमंत्री साहब उनके परिवार के साथ आपका फोटो नहीं है। आप हमारे परिवार के साथ फोटो लो। इस सीएम ने डा. गोमा के सभी भाइयों के परिवार के साथ फोटो खिंचवाया। विधायक यादवेंद्र गोमा की शादी में जिला के मंत्री जीसी बाली और कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया नहीं आए। जिले के सभी नेताओं में शादी समारोह में शिरकत की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें