फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: विधानसभा चुनाव में जीतने के बाद हॉलीलॉज पहुंचे चार विधायक

Sat, 10 Dec 2022 01:00 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

ठियोग से पहली बार चुनकर आए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर अपने समर्थकों के साथ प्रदेशाध्यक्ष को बधाई देने पहुंचे।
विज्ञापन
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद विधायकों का हॉलीलॉज में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को रामपुर से कांटे की टक्कर के बाद चौथी बार जीते नंदलाल, तीसरी बार रोहड़ू से जीते मोहन लाल ब्राक्टा अपने समर्थकों के साथ हॉली लॉज पहुंचे। यहां इन विधायकों ने प्रदेशाध्यक्ष और शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य सिंह को जीत की बधाई दी।

विज्ञापन


दोनों नेताओं के समर्थकों ने हॉली लॉज पहुंचकर प्रतिभा सिंह, विक्रमादित्य सिंह के नारे भी लगाए। इनके बाद ठियोग से पहली बार चुनकर आए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर अपने समर्थकों के साथ प्रदेशाध्यक्ष को बधाई देने पहुंचे। दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे शाहपुर से निर्वाचित विधायक केवल सिंह पठानिया भी अपने समर्थकों के साथ हॉली लॉज आए।

उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष और विक्रमादित्य सिंह से मुलाकात कर बधाई दी। इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त प्रदेशाध्यक्ष के निजी आवास में पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष से करीब बीस मिनट तक बातचीत की। इसके बाद प्रतिभा सिंह और प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त पार्टी के चुनाव पर्यवेक्षक भूपेंद्र सिंह हुड्डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल और राजीव शुक्ला का स्वागत करने को चौड़ा मैदान सिसल होटल को रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें