फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक प्राथमिकता: बैठक के दौरान गुस्साए मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 17 Jan 2022 11:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मंडी सदर के भाजपा विधायक अनिल शर्मा खूब गुस्से में नजर आए। अनिल शर्मा ने कहा कि पिछले साल नाबार्ड के लिए सड़कें जानी चाहिए थीं। केवल उनका ही क्षेत्र ऐसा है, जहां से 2021-22 में एक भी सड़क नाबार्ड से नहीं आई। प्रधानमंत्री ग्राम सड़कों में स्तरोन्नयन में भी केवल मंडी सदर से 2021-22 में कोई सड़क नहीं आई। 
विज्ञापन
मंडी सदर के भाजपा विधायक अनिल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायक प्राथमिकता बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश के मंडी सदर के भाजपा विधायक अनिल शर्मा खूब गुस्से में नजर आए। अनिल शर्मा ने कहा कि पिछले साल नाबार्ड के लिए सड़कें जानी चाहिए थीं। केवल उनका ही क्षेत्र ऐसा है, जहां से 2021-22 में एक भी सड़क नाबार्ड से नहीं आई। प्रधानमंत्री ग्राम सड़कों में स्तरोन्नयन में भी केवल मंडी सदर से 2021-22 में कोई सड़क नहीं आई। मंडी सदर को ही छोड़ा गया। मुख्यमंत्री सड़क योजना में भी उनके क्षेत्र को महज 25 लाख रुपये दिए गए, कई जगह करोड़ों दिए गए। 200 करोड़ का मंडी शिवधाम प्रोजेक्ट स्वागत योग्य है।

विज्ञापन


छोटी काशी के सभी पुराने मंदिरों को सुधारा जाए। मुख्यमंत्री ने मंडी में एयरपोर्ट बनाने का स्वागत है। बात करना और उसे धरातल पर उतारने में समय लगता है। उन्होंने मंत्री रहते हिल टॉप में इसके  लिए जगह देखी थी। दोनों ओर से लैंडिंग होगा। यहां 80 से 85 जमीन सरकारी जमीन है। बाकी ही निजी है। छह-सात करोड़ रुपये की जमीन की लागत से बच सकते हैं। यहां धुंध भी नहीं गिरती है। अनिल शर्मा जयराम सरकार में मंत्री रहे हैं। बेटे आश्रय शर्मा के कांग्रेस में जाने के बाद उे विवाद के बाद वह इस पद से हट गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें