फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टुटीकंडी से लापता हुई नौवीं की छात्रा बारामुला में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
जुवेनाइल अदालत में बयान कलमबंद, अदालत ने दादी के सुपुर्द की किशोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के टुटीकंडी स्थित एक स्कूल से लापता चौदह वर्षीय छात्रा मिल गई है। छात्रा चार दिन पहले बिना बताए शिमला से चली गई थी। इसे जम्मू-कश्मीर के बारामुला से बरामद किया है। बीते हफ्ते 6 जुलाई को छात्रा बालिका आश्रम से स्कूल गई थी और छुट्टी होने से कुछ समय पहले स्कूल से गायब हो गई थी। स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
सोमवार को छात्रा को जुवेनाइल अदालत में पेश किया गया है। बयान दर्ज करने के बाद अदालत ने छात्रा को उसकी दादी के सुपुर्द करने के आदेश जारी किए। बयान के मुताबिक छात्रा अब अपनी दादी के पास रहना चाहती है। बालिका आश्रम प्रबंधन अब इसे संरक्षण से रिलीज करने की तैयारी में है। छात्रा की दादी को भी ऊना से शिमला बुलाया था। दरअसल 6 जुलाई को नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली यह छात्रा बिना कोई जानकारी दिए स्कूल से कहीं चली गई।
विज्ञापन

इसकी तलाश के लिए एक विषेश टीम का गठन किया गया था। जांच में छात्रा स्कूल परिसर के दूसरे गेट से बाहर जाते हुई नजर आई थी। यहां से मुख्य सड़क कुछ मीटर की दूरी पर है। इस बीच आईएसबीटी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पुलिस टीम के हाथ अहम सुराग लगे। इसके बाद पुलिस छात्रा की तलाश के लिए जम्मू-कश्मीर गई। यहां पर छात्रा को बारामूला से बरामद किया गया। इसके बाद स्कूल की अध्यापिका ललिता शर्मा ने बालूगंज थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। डीएसपी मुख्यालय कमल किशोर वर्मा ने बताया कि छात्रा को ढुंढ लिया है।
विज्ञापन

पहले भी एक बार गायब हो गई थी किशोरी
किशोरी ऊना जिला की रहने वाली है। इसके माता-पिता नहीं हैं। दादी ही इसका सहारा है। कुछ समय से किशोरी ऊना के एक आश्रम में रह रही थी। किशोरी वहां से भी एक बार बिना बताए कहीं चली गई थी। इसके बाद पुलिस उसे कश्मीर से ढूंढकर लाई थी। जून में किशोरी को ऊना से शिमला लाया गया। तब से किशोरी टुटीकंडी स्थित बालिका आश्रम में रह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें