फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजिन यंगजोम ने पहना 'मिस तिब्बत' का ताज

Mon, 09 Jun 2014 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मिस तिब्बत-2014 प्रतियोगिता का रविवार रात को समापन हो गया। इसमें एक मात्र प्रतिभागी तेजिन यंगजोम को मिस तिब्बत-2014 के खिताब से सम्मानित किया।
विज्ञापन


रविवार को मैकलोडगंज के टिपा में प्रतियोगिता के समापन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें टीपा के कलाकारों और तिब्बती समुदाय के लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हुए मेहमानों का मनोरंजन किया।

मिस तिब्बत प्रतियोगिता के आयोजक लोबसंग वांग्याल ने कहा कि प्रतियोगिता में कुल चार युवतियों ने आवेदन किया था। इसमें तीन युवतियों के आवेदन रिजेक्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार युवतियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने से मना कर दिया था। ऐसे में मिस तिब्बत-2014 प्रतियोगिता में एक ही युवती शुभारंभ से अंत तक पहुंची है।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में तेंजिन यंगजोम निवासी गंगतोक सिक्कम को मिस तिब्बत 2014 का ताज पहनाया था। मिस तिब्बत यंगजोम को एक लाख का पुरस्कार भी मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें