फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी सुंदरियों ने दलाईलामा से की मुलाकात

Wed, 15 Oct 2014 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मिस यूरोप-2007, मिस हेरिटेज एक्वाडोर, मिस बिकनी और बेनेजुएला की मिस टूरिज्म 2007 सहित अन्य विदेशी हस्तियों ने बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा और 17वें करमापा उग्येन त्रिनले दोरजे से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सात दिन के भारत दौरे पर आई हैं।
विज्ञापन


महिलाओं के उत्थान को एशिया, अमेरिका और यूरोपीय देशों में कार्य कर रही वी फॉर वूमन एंपावरमेंट (वीफॉरवी) संस्था ने ग्लोबल कार्यक्रम शुरू किया है। इसी के चलते ये हस्तियां धर्मशाला आई थीं। बुधवार को करमापा से मिलने के बाद लुधियाना रवाना हो गईं।

वीफॉरवी के अध्यक्ष सर्वजीत सिंह ने बताया कि संस्था के ग्लोबल कार्यक्रम में ये हस्तियां विभिन्न देशों में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही हैं। ये महिलाएं विभिन्न देशों का भ्रमण कर उनकी समस्याओं की जानकारी ले रही हैं।
विज्ञापन


ये हैं हस्तियां
मिस बिकनी इंटरनेशनल डायना, मिस यूरोप-2007 कार्मिन, ब्यूटी क्वीन व बेनेजुएला की मिस टूरिज्म रह चुकीं जेनिफर शेल, सार्विया की मेकअप आर्टिस्ट ऐना और माल्टा फोटोग्राफर ऑर्गेनाइजेशन अध्यक्ष केविन कैश मिस हेरिटेज एक्वाडोर टेटी टोरस शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें