फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला से लापता नाबालिग कालका में मंदिर के बाहर मिली, पुलिस ने परिजनों के हवाले किया

Thu, 02 Apr 2026 11:35 AM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

जिला शिमला से लापता नाबालिग कालका क्षेत्र में काली माता मंदिर मुख्य मार्ग के निकट मिली है। पुलिस ने नाबालिग को परिजनों के हवाले कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पुलिस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला शिमला से लापता नाबालिग पुलिस ने कालका में काली माता मंदिर के नजदीक से बरामद की है। दिनांक 31.03.2026 को एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने संबंधी शिकायत दी गई, जिसके आधार पर थाना महिला शिमला में अभियोग दिनांक 31.03.2026, धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया।

विज्ञापन


शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा बिना विलंब विशेष टीम का गठन कर तत्काल तलाश अभियान शुरू किया गया। पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के भीतर दिनांक 01.04.2026 को उक्त नाबालिग बालिका को कालका क्षेत्र में काली माता मंदिर मुख्य मार्ग के निकट से सही एवं सकुशल बरामद कर लिया गया। बालिका अपने परिजनों की डांट से रूष्ट होकर अपने दोस्त के घर कालका चली गई थी। मामले में आगामी कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें