फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: जुब्बल में नाबालिग का अपहरण कर चलते ट्रक में दुष्कर्म, केस दर्ज

Thu, 06 Jul 2023 10:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू

सार

पुलिस थाना जुब्बल में एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ चलते ट्रक में दुष्कर्म के आरोपों का मामला सामने आया है। पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस थाना जुब्बल में पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना जुब्बल में एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ चलते ट्रक में दुष्कर्म के आरोपों का मामला सामने आया है। पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग मूल रूप से नेपाल की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस को दिए बयान में नाबालिग ने बताया कि 4 जुलाई को दोपहर करीब 3:00 बजे वह रोहड़ू से जुब्बल के एक गांव में अपने घर की ओर जा रही थी। इसी बीच जब वह शाडीनाला में पहुंची तो तब वहां उसके पास एक ट्रक रुका।

विज्ञापन


ट्रक में सवार दो व्यक्तियों ने उसे जबरन बैठा लिया और दुष्कर्म को अंजाम दिया। 5 जुलाई को सुबह 7:00 बजे चालक ने जब शालाघाट में ट्रक रोका तो इसी दौरान वह भागने में कामयाब हुई। इसके बाद पुलिस थाना अर्की पहुंची और आप बीती सुनाई। इसके बाद अर्की पुलिस स्टेशन से मामला ऑनलाइन जुब्बल पुलिस को भेजा गया। नाबालिग के बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी रोहड़ू रवि नेगी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें