फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: सुंदरनगर में 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता पांच माह की गर्भवती

Fri, 02 Aug 2024 11:33 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)

सार

चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन मंडी की शिकायत पर सुंदरनगर थाना में आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के उपमंडल सुंदरनगर में 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता पांच माह की गर्भवती है। चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन मंडी की शिकायत पर सुंदरनगर थाना में आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत एक  नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन की शिकायत पर थाना में सुंदरनगर के 35 वर्षीय आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़िता ने चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन नंबर 1098 के माध्यम से सूचना दी थी। इस पर त्वरित कार्रवाई अमल में लाते हुए पुलिस थाना सुंदरनगर में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पीड़िता का मेडिकल नियमानुसार कराया गया है। थाना प्रभारी सुंदरनगर नानक चंद ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार के लिए अभियान छेड़ दिया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का अस्पताल में मेडिकल भी करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें