फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में व्यक्ति पर केस दर्ज

Thu, 23 Jun 2022 11:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

नाबालिग ने शहर के एक अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। चिकित्सकों की सूचना के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर केस दर्ज किया। आरोप है कि एक व्यक्ति ने शादी करने का झांसा देकर नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाए थे।
विज्ञापन
दुष्कर्म का केस दर्ज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नाबालिग युवती के बच्ची को जन्म देने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। नाबालिग ने शहर के एक अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। चिकित्सकों की सूचना के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर केस दर्ज किया। आरोप है कि एक व्यक्ति ने शादी करने का झांसा देकर नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाए थे।

विज्ञापन


पीड़ित की मां ने बताया उसकी बेटी की दोस्ती उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी निवासी संतोष के साथ थी। संतोष ने शादी का झांसा देकर उसकी बेटी से दुष्कर्म किया। इसी बीच उसकी बेटी गर्भवती हो गई। इस बात का पता जब चला तो उन्होंने संतोष से संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन उसने अपना फोन बंद कर लिया। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर इसकी जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें