फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष मंत्रालय की पहल- योग गीत गाओ और 31 हजार रुपये का इनाम पाओ

Mon, 28 May 2018 12:23 PM IST
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को और भव्य बनाने के लिए आयुष मंत्रालय ने नई पहल शुरू की है। कलाकारों को योग दिवस से जोड़ने के लिए आयुष मंत्रालय ने योग गीत और कॉलर ट्यून प्रतियोगिता करवाने का फैसला लिया है। इसमें देशभर में टॉप पांच योग गीत और कॉलर ट्यून के लिए इनाम भी दिया जाएगा।

विज्ञापन


कलाकारों के अलावा इस प्रतियोगिता में कोई भी भाग ले सकता है। जिसे गाने और संगीत का शौक है, वह आयुष मंत्रालय को योग गीत और कॉलर ट्यून भेज सकता है। प्रतियोगिता के लिए नौ जून तक आवेदक को अपने गीत या कॉलर ट्यून आयुष मंत्रालय को भेजनी होगी। इसके बाद टॉप पांच प्रतियोगिता का चयन किया जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

मिलेगा 31 हजार का इनाम

आयुष देशभर में प्रथम आने वाले को 31 हजार रुपये, दूसरे नंबर पर रहने वाले को 21 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 11 हजार रुपये का देगा। जबकि दो प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार और प्रमाण पत्र भी देगा।

आयुर्वेद विभाग के निदेशक संजीव भटनागर ने कहा कि आयुष मंत्रालय इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग गीत व कॉलर ट्यून प्रतियोगिता करवाने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कोई भी भाग ले सकता है। टॉप पांच योग गीत और कॉलर ट्यून को योग दिवस से पहले लांच किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें