कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने प्रेस बयान में कहा कि केंद्र सरकार की ओर से अंतरिम राहत राशि जारी करने के दावे झूठे हैं, केंद्र से अंतरिम राहत की पहली किश्त तक जारी नहीं हुई है। जयराम जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सत्ता में रहते हुए प्रदेश की जनता को ठगा और आज भी झूठ की राजनीति कर रहे हैं। दोनों मंत्रियों ने प्रेस बयान में कहा कि केंद्र सरकार की ओर से अंतरिम राहत राशि जारी करने के दावे झूठे हैं, केंद्र से अंतरिम राहत की पहली किश्त तक जारी नहीं हुई है। जयराम जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। ऑडिट पैरा के कारण पिछले वर्षों की रुकी 315 करोड़ की राहत राशि में से केंद्र ने 189 करोड़ जारी किए हैं। ऑडिट की आपत्तियों को मौजूदा सरकार ने दूर किया है।
विज्ञापन
केंद्र ने सिर्फ एसडीआरएफ के तहत 360 करोड़ प्रदेश को दिए हैं जो प्रदेश का हक है और सभी राज्यों को दिए जाते हैं। आपदा से प्रदेश को 8000 करोड़ का नुकसान हुआ है, केंद्र की टीम ने राज्य का दौरा भी किया है, लेकिन केंद्र से अभी एक पैसा भी जारी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर राज्य के हालात से अवगत करवा है और अंतरिम राहत की पहली किश्त जारी करने की मांग की है। जयराम सरकार की गलत नीतियों के कारण आज प्रदेश आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहा है। पिछले पांच सालों में भाजपा ने सिर्फ डबल इंजन का ढिंढोरा पीटा लेकिन प्रदेश को कुछ नहीं मिला।