फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मंत्रियों-विधायकों पर रोज मेहरबाजी, आम जनता को पांचवें दिन पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में पानी की बंदरबांट, भराड़ी, नाभा समेत कई इलाकों में गहराया पेयजल संकट, लोग झेल रहे परेशानी
विज्ञापन

छोटा शिमला में मंत्रियों के क्षेत्र में रोज हो रहा आपूर्ति
मालरोड के विधायक सदन में बने आवासों में रोज सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में पानी की बंदरबांट से कई इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है। मंत्रियों और विधायकों के रिहायशी इलाकों में तो कंपनी रोज पानी दे रही है लेकिन आम लोगों को चौथे और पांचवें दिन सप्लाई दी जा रही है। इससे न सिर्फ शहरवासी परेशान हैं बल्कि पार्षद भी भड़क गए हैं।

शहर के छोटा शिमला क्षेत्र जहां मंत्रियों के निवास हैं वहां रोज पानी दिया जा रहा है। यहां कई नेताओं की कोठियां हैं। मालरोड स्थित विधायक सदन में भी रोज पानी आ रहा है। विधानसभा स्थित आवासों में भी कंपनी रोज पानी दे रही है। वहीं आम जनता देर रात तक हैंडपंप और बावड़ियों के सामने पानी भरने के लिए लाइनें लगा रही है। कंपनी का कहना है कि सतलुज योजना बंद होने और गिरि में गाद आने से पानी की कमी चल रही है। कंपनी का दावा है कि शहर में एक समान आपूर्ति दी जा रही है लेकिन अब कांग्रेस के ही कई पार्षदों ने इन दावों की पोल खोल दी है।
विज्ञापन

भराड़ी वार्ड के कई इलाकों में मंगलवार पांचवें दिन पानी की आपूर्ति दी गई। पार्षद मीना शर्मा ने कहा कि वार्ड के कैलस्टन क्षेत्र में पांचवें दिन भी पानी नहीं आया है। कंपनी तीसरे दिन पानी देने में फेल हो गई है। लोग परेशान हैं। अनाडेल से कांग्रेस पार्षद उर्मिला कश्यप ने कहा कि कंपनी पानी की बंदरबांट कर रही है। कहीं रोज पानी दे रहे हैं तो कहीं चौथे और पांचवें दिन भी इंतजार करवाया जा रहा है। इनके वार्ड में चौथे पांचवें दिन पानी दिया जा रहा है। कांग्रेस पार्षद सिमी नंदा ने कहा कि नाभा, अपर फागली, कैंथ इस्टेट में चौथे दिन पानी मिल रहा है। लोअर फागली में शाम को पानी दिया है। पार्षद आशा शर्मा ने कहा कि पटयोग में पानी का प्रेशर इतना कम है कि लोगों की टंकियां तक नहीं भर पा रही हैं। पार्षद नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि भट्ठाकुफर में भी तीसरे और चौथे दिन ही पानी मिल रहा है।



महापौर सात अजूबे लगाने में व्यस्त, जनता त्रस्त
पूर्व उप महापौर राकेश शर्मा ने कहा कि नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान मालरोड पर सात अजूबे लगाने में व्यस्त हैं। जनता पानी को तरस रही है। महापौर ने दावा किया था कि बरसात में पानी की दिक्कत नहीं रहेगी। हकीकत यह है कि चार महीने में ही सतलुज योजना हांफ गई। गिरि में गाद का बहाना बनाया जा रहा है। कंपनी के कम्युनिकेशन एक्सपर्ट साहिल शर्मा ने कहा कि गिरि से अब आपूर्ति बढ़ गई है। लोगों को राहत मिलेगी। जनता से अपील है कि हालात सामान्य होने तक पानी की बचत करें।

आज इन इलाकों में आएगा पानी
शहर को सभी पेयजल योजनाओं से मंगलवार को 43 एमएलडी पानी मिला है। यह सामान्य से करीब पांच एमएलडी कम है। सोमवार को सिर्फ 30 एमएलडी पानी मिला था। कंपनी का दावा है कि गिरि से आपूर्ति सुधरने से शहर में अब तीसरे दिन सभी इलाकों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। बुधवार को शहर के दाड़नी का बगीचा, मालरोड, स्कैंडल प्वाइंट, क्लिफंड इस्टेट, फिंगास्क, रामबाजार, रुल्दूभट्ठा, ईदगाह, कालीबाड़ी, जाखू ओकवुड, लेहणू भवन, भराड़ी, कैलस्टन, यूएस क्लब, अनाडेल, कैथू, घोड़ाचौकी और टुटीकंडी में पानी की आपूर्ति दी जाएगी। इसके अलावा इंद्रनगर, हिमगिरि, ढली टनल, ढली बाजार,छराबड़ा, कुफरी, नवबहार, सांगटी, जीवणू कालोनी, कनलोग, नार्थ ओक, ऐरा होम, कसुम्पटी बाजार, निगम विहार, अपर खलीनी, शकराला, परिमहल, कसुम्पटी एसडीए, विकासनगर कालोनी, पंथघाटी, देवनगर, आंजी और मैहली में पानी की आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन




नियमित आपूर्ति का रहेगा प्रयास
शहर में तय शेड्यूल के अनुसार तीसरे दिन पेयजल आपूर्ति दे रहे हैं। कुछेक इलाकों में चौथे दिन में आपूर्ति गई है। गिरि में गाद कम होने से आपूर्ति बढ़ी है। बुधवार को भी 40 एमएलडी तक पानी मिलने की उम्मीद है। रविवार तक सतलुज योजना भी शुरू हो सकती है।
-वीरेंद्र सिंह ठाकुर, प्रबंध निदेशक पेयजल कंपनी शिमला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें