फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले- बंद नहीं होगी सरदार पटेल यूनिवर्सिटी

Sat, 15 Apr 2023 08:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

शनिवार को मंडी में मीडिया से बातचीत में विक्रमादित्य ने कहा कि जयराम कभी कहते हैं कि ऑपरेशन लोट्स करेंगे तो कभी कहते हैं कि प्रदेश सरकार ज्यादा दिन नहीं चल पाएगी। प्रदेश में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नेता प्रतिपक्ष बनते ही अपने स्वभाव के विपरीत व्यवहार कर रहे हैं। शनिवार को मंडी में मीडिया से बातचीत में विक्रमादित्य ने कहा कि जयराम कभी कहते हैं कि ऑपरेशन लोट्स करेंगे तो कभी कहते हैं कि प्रदेश सरकार ज्यादा दिन नहीं चल पाएगी। प्रदेश में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है। जयराम ठाकुर को यह बात शोभा नहीं देती है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को मालूम होना चाहिए कि कांग्रेस के पास उनसे 13 विधायक ज्यादा हैं। प्रदेश सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

विज्ञापन


विक्रमादित्य ने कहा कि सुक्खू सरकार राजनीतिक बदले की भावना से कार्य नहीं करेगी। प्रदेश के दूसरे विश्वविद्यालय सरदार पटेल यूनिवर्सिटी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में विक्रमादित्य ने कहा कि सरदार पटेल यूनिवर्सिटी को बंद नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरदार पटेल यूनिवर्सिटी को बंद नहीं करेंगे। लेकिन इसमें अगर नियुक्तियों को लेकर किसी प्रकार की अनियमितताएं हुई हैं तो जांच अवश्य करवाई जाएगी। क्योंकि इसमें अगर युवाओं के साथ भेदभाव हुआ है तो जांच में दोषी पाए जाने वाले सजा के हकदार होंगे।

नई तकनीक से भरे जाएंगे सड़कों के गड्ढे
मंत्री ने कहा कि सड़कों पर पड़े गड्ढों को भरने के लिए नई तकनीक का सहारा लिया जाएगा। क्वालिटी कंट्रोल विंग को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों से हुई बैठक में उन्हें काम करने की खुली छूट दी गई है। इसके अलावा इसमें निजी लैब की सेवाएं भी लेने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में बहुत सारे सरकारी धन का दुरुपयोग निर्माण कार्यों के दौरान हुआ है। जहां-जहां भी पुल टूटे हैं, वहां पर ठेकेदारों पर ही घाटे को दूर करने की जिम्मेदारी डाली गई है। पूर्व सरकार के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक ही दिन में 69 एनएच घोषित किए थे, जो कागजों में ही सिमट कर रह गए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से सवाल किया कि वह बताएं कि 69 राष्ट्रीय उच्च मार्गों का क्या हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें