फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मंत्री विक्रमादित्य ने ग्रामीण ओलंपियाड के लिए केंद्रीय मंत्री से मांगा वित्तीय सहयोग

Thu, 01 Jun 2023 05:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश के लोक निर्माण और युवा सेवा एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार देर शाम को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट की।
विज्ञापन
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से की भेंट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण और युवा सेवा एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार देर शाम को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट की। विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए इस वर्ष सितंबर में ग्रामीण ओलंपियाड आयोजित करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


इसमें वॉलीबाल, कबड्डी, कुश्ती, मुक्केबाजी, फुटबाल आदि खेलों की उपमंडल, जिला और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी। प्रतियोगिता में लगभग 50,000 लड़के और लड़कियां भाग लेंगे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मंत्रालय या विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से कार्यक्रम को प्रायोजित करने या वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें