फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग को बिजली कनेक्शन चार माह बाद देने पर भड़के मंत्री

Mon, 05 Nov 2018 11:52 AM IST
विपिन काला, अमर उजाला, कुनिहार (सोलन)/शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा की अध्यक्षता में कुनिहार की हाटकोट पंचायत में लगाए जनमंच में जखडीयू गांव के 80 वर्षीय केशव राम बिजली कनेक्शन लगाने की फरियाद लेकर पहुंचे।  इस पर जवाब देते हुए बिजली बोर्ड अधिकारियों ने चार माह बाद मार्च 2019 तक बिजली का प्रबंध करने की बात कही। इससे मंत्री गुस्सा गए।

विज्ञापन


उन्होंने बोर्ड के अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। मंत्री ने बुजुर्ग के घर के समीप सोलर लाइट लगाने के लिए तत्काल 15 हजार रुपये उपायुक्त को जारी कर दिए। साथ ही बिजली बोर्ड को जल्द से जल्द बिजली का प्रबंध करने के आदेश दिए। लोगों ने उनके सामने 284 शिकायतें और मांगें उठाईं।

रविवार को विभिन्न हलकों में मंत्रियों और विधायकों ने छठे जनमंच कार्यक्रम में भाग लिया। इसमें मंत्रियों और विधायकों को कुल 2,393 शिकायतें और मांगें मिलीं। मौके पर काफी शिकायतों और मांगों का निपटारा किया गया।
विज्ञापन


हमीरपुर जिले में जनमंच कार्यक्रम नादौन के रैल में हुआ। इसकी अध्यक्षता नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने की। उन्हें 285 मांगें और शिकायतें मिलीं। उन्होंने 40 महिला लाभार्थियों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन बांटे।

विज्ञापन

कुल्लू के बंजार के गड़सा में जनमंच की अध्यक्षता ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने की। लोगों ने 151 मांगें और शिकायतें प्रस्तुत कीं। 105 का मौके पर समाधान किया गया। अनिल शर्मा ने बालिका सुरक्षा योजना में 36 लड़कियों तथा बेटी है अनमोल योजना के तहत नौ लड़कियों को एफडी सौंपी। स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने चंबा जिले के डलहौजी के सलूणी में अध्यक्षता की।

उन्होंने महिला लाभार्थियों के लिए 170 एलपीजी कनेक्शन वितरित किए। लड़कियों के लिए 147 एफडी और लाभार्थियों को विभिन्न प्रमाणपत्र बांटे गए। इस दौरान 362 शिकायतें मिलीं। कांगड़ा के जयसिंहपुर के जालग में जनमंच की अध्यक्षता पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने की। कुल 215 मामले प्रेषित हुए, जिनमें से 80 का मौके पर निपटारा किया गया।

परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने मंडी जिले के सुंदरनगर के निहरी में जनमंच की अध्यक्षता की। उन्हें 218 शिकायतें मिलीं। बिलासपुर जिले के घुमारवीं के करलोटी में सामाजिक न्याय मंत्री डा. राजीव सैजल ने जनमंच की अध्यक्षता की। शिमला के चौपाल के नेरवा में मुख्य सचेतक एवं संयोजक जनमंच नरेंद्र बरागटा ने की। यहां जनमंच में 440 आवेदन और मांगें प्राप्त हुईं। इनमें से 134 का मौके पर निपटारा हुआ। 

मरीजों की मौके पर अपोलो अस्पताल के विशेषज्ञों से करवाई बात
शिमला। सिरमौर जिला के शिलाई निर्वाचन क्षेत्र के कमरऊ में जनमंच के दौरान उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने टेलीमेडिसन सुविधा के माध्यम से रोगियों की सीधी बात अपोलो अस्पताल दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों से करवाई। उनसे विभिन्न बीमारियों के निदान बारे में विस्तार से परामर्श लिया। उन्होंने मौके पर ही विभिन्न विभागों से संबंधित 73 मामलों को मंत्री ने 10 दिनों के भीतर निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें