फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल राज्यमंत्री ने हिमाचल को दी बड़ी सौगात, ऊना में करोड़ों की योजनाएं जनता को समर्पित

Wed, 16 Jan 2019 12:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन से ऊना के दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन पर पहुंचे केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने करोड़ों रुपये के विकास कार्य जनता को समर्पित किए। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से दौलतपुर चौक के लिए रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और खुद भी रेल से सफर करते हुए दौलतपुर चौक पहुंचे। 

विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से अंब अंदौरा स्टेशन पर विस्तारित प्लेटफार्म संख्या एक, ऊना हिमाचल स्टेशन पर नई द्वितीय श्रेणी विश्रामालय का लोकार्पण भी किया। उन्होंने अंब अंदौरा स्टेशन पर नया पैदल पार पथ, ऊना हिमाचल स्टेशन पर नया पैदल पार पथ एवं प्लेटफार्म संख्या 2 और अंब अंदौरा-दौलतपुर चौक सेक्शन के विद्युतीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया।

 

विज्ञापन

समारोह में ये रहे मौजूद

साथ ही 14553/14554 दिल्ली-अंब अन्दौरा- दिल्ली हिमाचल एक्सप्रेस तथा 54581/54582 नंगल डैम-अंब अन्दौरा-नंगल डैम पैसेंजर रेलगाड़ी का दौलतपुर चौक तक के विस्तार का शुभारंभ किया। 

इस अवसर पर उनके साथ पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर, सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, चिंतपूर्णी विधायक बलवीर चौधरी, गगरेट विधायक राजेश ठाकुर, हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, अंबाला डिवीजन

रेलवे बोर्ड के सदस्य सुशील कालिया, सुमित शर्मा एवं रेलवे बोर्ड के सदस्य हरिओम भनोट, मंडल अध्यक्ष राममूर्ति शर्मा, डॉ. राकेश जसवाल समेत अन्य भाजपा नेता और रेलवे विभाग के अधिकारी उपस्थित मौजूद रहे।

सांसद अनुराग ठाकुर भी दौलतपुर चौक स्टेशन तक ट्रेन में पहुंचे। चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर सिंह और गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि अंब से दौलतपुर चौक तक ट्रेन पहुंचना क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें