उन्होंने क्षेत्र के कामगारों को 150 सोलर लैंप, 77 महिलाओं को साइकिल, 74 को इंडक्शन हीटर, 56 को वॉशिंग मशीनें और 373 विभिन्न लाभार्थियों को 12 लाख रुपये के चेक और 177 महिलाओं को सिलाई मशीनें और गृह अनुदान योजना के तहत 32 लाभार्थियों को मकान बनाने को 41 लाख 60 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक बांटे गए।
जिला श्रम अधिकारी अनुराग शर्मा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में भाजपा मंडलाध्यक्ष देशराज शर्मा, महामंत्री सुखदेव मसंद और चंद्रवीर, महिला आयोग की सदस्य सुषमा भट्ट, त्रिलोक राणा, आंचल राणा, अश्वनी पुरोहित, अंकुर कटोच, पवन कपूर, जिला कल्याण अधिकारी अशीम सूद, सुदेश शर्मा, राविंद्र शर्मा और आदित्य पुरोहित मौजूद रहे।