फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अनुराग बोले- पांच राज्यों के विस चुनावों में कांग्रेस की हार तय

Wed, 14 Apr 2021 06:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

  • बोले, सुजानपुर में जमीन मिलती है तो खोला जाएगा केंद्रीय विद्यालय 
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि जहां भी पर्याप्त भूमि उपलब्ध हुई। वहां सेंट्रल स्कूल खोले गए हैं। अगर सुजानपुर में भूमि उपलब्ध है तो सेंट्रल स्कूल सुजानपुर में भी खोला जाएगा। इसके लिए अधिकारी भूमि की तलाश करें। उन्होंने कहा कि देश के पांच राज्यों में विस चुनाव हो रहे हैं। चार चरण का चुनाव पूरा हो गया है। इन चार चरणों के चुनाव में प्रचार के लिए न तो सोनिया गांधी आगे आई हैं और न ही राहुल गांधी।

विज्ञापन


इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस की हार तय है। अनुराग ने कहा कि दो दिन पहले सुजानपुर के एक भाजपा युवा नेता को विधायक समर्थक की ओर से धमकी दी गई कि भाजपा का काम किया तो उसे मार्बल बेचना महंगा पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बंगाल में ममता बनर्जी जैसों को सही कर दिया। वहां पर उनकी दादागिरी नहीं चलने दी। फिर यह तो हिमाचल है। यहां तो ऐसा बिल्कुल नहीं चलेगा।

कांग्रेस नेता कि इस तरह की बौखलाहट इस तरफ इशारा करती है कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में उनकी जमीन लगातार खिसकती जा रही है। ठाकुर ने कहा कि लगभग 20 करोड़ महिलाओं के जनधन खातों में 31 हजार करोड़ से अधिक की धनराशि डाली गई। निजी क्षेत्र में नौकरीपेशा लोगों के ईपीएफ में सीधे सात हजार करोड़ रुपये डाले गए। इन लोगों को राहत देने और इनका रोजगार सुरक्षित रखने के लिए केंद्र सरकार 2 साल तक इनके ईपीएफ में पैसा डालेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें