फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2024-25 तक पूरा होगा पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का लक्ष्य: अनुराग ठाकुर

Sun, 01 Sep 2019 06:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़सर (हमीरपुर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को बड़सर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय विश्राम गृह में लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। विश्राम गृह परिसर में एक पौधा भी रोपित किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने इस बार उन्हें ऐतिहासिक बढ़त लोकसभा चुनावों में दिलाई है।

विज्ञापन


इसका आभार व्यक्त करने के लिए वह यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने बिलासपुर की जनसभा में उन्हें बड़ी जिम्मेवारी देने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह नई जिम्मेवारी दी है। इसे वह बखूबी निभाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर की ऊंचाई तक ले जाने का लक्ष्य रखा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2024-25 तक यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में बड़े व कड़े निर्णय लेनी वाली सरकार कार्य कर रही है। तीन तलाक की समाप्ति, जम्मू-कश्मीर से संबंधित अनुच्छेद 370 व 35ए के असंगत प्रावधानों को खत्म करने के निर्णयों में यह साफ झलकता है। कहा कि पौधरोपण, जल संचयन तथा प्लास्टिक मुक्त समाज आज समय की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में भी सभी लोग सक्रिय योगदान दें। व्यर्थ पदार्थों से उत्पाद तैयार करने में बेहतरीन कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों को देश की चुनिंदा कंपनियों से जोड़ा जाएगा। इससे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री का मैहरे पहुंचने पर बड़सर भाजपा ने उनका स्वागत किया। 

पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने मुख्य अतिथि को पगड़ी बांधी और बाबा बालक नाथ जी का पटका, प्रसाद व प्रतिमा स्मृति चिह्न स्वरूप भेंट किए। अनुराग का अणु, डिडवीं-टिक्कर, भोटा, मोरसू सुल्तानी सहित अन्य स्थानों पर भी लोगों ने भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें