फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: गडकरी ने किरतपुर-मनाली फोरलेन की तस्वीरें शेयर कर लिखा, ट्रायल के लिए खुलेंगी 5 टनल

Thu, 18 May 2023 12:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

किरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के मंडी जिले में पंडोह से ओट तक 10 टनल बनाई जा रही हैं। इनमें हनोगी से झलोगी तक पांच टनल पूर्ण रूप से तैयार हो चुकी हैं। इन टनल को ट्रायल के लिए खोला जा रहा है।
विज्ञापन
किरतपुर-मनाली फोरलेन। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार रात को किरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना की कुछ तस्वीरें अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट की हैं। साथ ही फोरलेन को वाहनों के लिए खोलने पर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा है कि सामरिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण किरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के मंडी जिले में पंडोह से ओट तक 10 टनल बनाई जा रही हैं।

विज्ञापन


इनमें हनोगी से झलोगी तक पांच टनल पूर्ण रूप से तैयार हो चुकी हैं। इन टनल को ट्रायल के लिए खोला जा रहा है। हनोगी से झलोगी तक विशेष रूप से बरसात के मौसम में पहाड़ों से पत्थर गिरने से खतरा बना रहता था और सड़क पर ब्यास नदी का पानी आने से बरसात में इसे बंद भी करना पड़ता था।

इस समस्या से अब यात्रियों को छुटकारा मिलेगा और यात्रा भी सुरक्षित होगी, समय की बचत भी होगी। किरतपुर से नेरचौक तथा पंडोह से टकोली तक की सड़क का कार्य पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा इसका उद्घाटन प्रस्तावित है। उन्होंने फोरलेन के लिए देवभूमि हिमाचल प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें