फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी बार चुनाव लड़ेंगे कर्ण सिंह, महेश्वर पर भी दिया बड़ा बयान

Fri, 03 Feb 2017 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुर्वेद और सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह ने कुल्लू के परिधि गृह में आगामी विधानसभा चुनाव में आखिरी बार मैदान में उतरने का एलान किया है। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि वे अपनी कर्म भूमि बंजार विधानसभा क्षेत्र से लड़ने के इच्छुक हैं। इस एलान के पीछे माना जा रहा कि मंत्री कर्ण सिंह भी सीएम वीरभद्र सिंह की तरह अपने बेटे आदित्य विक्रम सिंह के लिए राजनीति क्षेत्र में आधार बना रहे हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय बजट को लेकर उन्होंने कहा कि रेलवे, फोरलेन को लेकर कुछ नेता भाषण देकर चले जाते हैं लेकिन होता कुछ नहीं है। आगे कहा कि आयुर्वेद में हिमाचल को केरल के बराबर लाया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक पग उठाए जाएंगे। अप्रैल में बजौरा में 50 बेड के आयुर्वेद अस्पताल का शिलान्यास किया जाएगा।

इसके लिए केंद्रीय मंत्री और सीएम वीरभद्र सिंह कुल्लू पहुंचेंगे। द्वितीय चरण में हर्बल गार्डन और तीसरे चरण में कॉलेज के लिए प्रयास किए जाएंगे। कुल्लू जिले में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। पर्यटन सीजन में जाम की स्थिति से निपटने को लेकर पूछे एक प्रश्न में कर्ण सिंह ने कहा कि शिमला में वह भी जाम में फंसे रहे हैं और यह मामला सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के समक्ष नाटी डालने वाले अब कर रहे विरोध

कर्ण सिंह, सहकारिता मंत्री - फोटो : फाइल फोटो
लोनिवि मंडल एक को बंजार शिफ्ट करने पर विधायक महेश्वर सिंह के विरोध के प्रश्न पर मंत्री कर्ण सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि मैं कभी मॉल रोड पर नहीं नाचा हूं। सीएम के समक्ष नाटी डालने वाले अब विरोध कर रहे हैं। अब वह भाजपा में हैं।

पहले वह किसको बधाइयां देने के लिए पहुंचते थे। इससे पहले उन्होंने बसंत पंचमी कार्यक्रम में शामिल न होने के कारण स्पष्ट किए और बड़े भाई महेश्वर सिंह को पिता सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि पारिवारिक रिश्ते और राजनीति अलग-अलग चीज है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें