फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष कहलाने की योग्यता भी नहीं रखते मुकेश: गोविंद

Mon, 09 Jul 2018 12:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि कुछ परिंदे खतरा देखकर आंखें बंद कर देते हैं और यह समझ बैठते हैं कि हम सुरक्षित हो गए और खतरा टल गया है। यही स्थिति कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री की है जो आजकल न जाने कौन से दिवास्वप्न में खोए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अस्थाई मुख्यमंत्री बताने वाले अग्निहोत्री भूल रहे हैं कि 68 सदस्यों वाली प्रदेश विधानसभा में भाजपा के 44 और 2 निर्दलीय विधायक चुनकर आए हैं।

विज्ञापन


मुकेश 21 कांग्रेस विधायकों के नेता है और वह नेता प्रतिपक्ष कहलाने की योग्यता भी नहीं रखते है। खुद को नेता प्रतिपक्ष और चुने हुए मुख्यमंत्री को अस्थाई मुख्यमंत्री कहते हैं। जो बेहद हास्यास्पद है। मुकेश जो कभी नाटी कभी भंगडे तो कभी रेसलिंग के नाम पर अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे हैं इससे स्पष्ट है कि ये हिमाचल प्रदेश की गौरवमयी संस्कृति लोक कला, लोकगायन, परंपरागत खेलों के घोर विरोधी हैं।

कांग्रेस पार्टी तथा इसके नेताओं ने खेलों और प्रदेश की कला - संस्कृति को सदैव न केवल उपेक्षित किया, अपितु इन क्षेत्र से जुड़ी प्रतिभाओं को भी हतोत्साहित किया जिसका उदाहरण दलीप सिंह राणा है। अपने पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश से क्रिकेट को समाप्त करने का काम किया। मुकेश शायद यह भूल रहे हैं कि सरकार में विभिन्न विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति करना सरकार का कार्य है न की विपक्ष का होता है।

विज्ञापन

अल्टीमेटम खत्म अब सरकार पर सीधा हमला बोलेगी कांग्रेस: अग्निहोत्री

बिझड़ी (हमीरपुर)। बड़सर कांग्रेस की जनसभा में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने वर्तमान भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सरकार प्रदेश में बनी है, सुबह उठते ही घटनाएं और वारदातें सुनने को मिलती हैं।

100 के लगभग रेप, 40 हत्याएं सरकार की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाती हैं। सरकार को हमने छह महीने का अल्टीमेटम दिया था, वह भी खत्म हो गया है। अब सरकार पर सीधा-सीधा हमला किया जाएगा।

पिछले दिनों शिमला में आए जल संकट पर मुख्यमंत्री का यह कहना कि थोड़े दिन शिमला न आएं, क्योंकि यहां पानी की कमी है। मुख्यमंत्री का यह बयान समझ से परे हैं। उन्होंने विधायक इंद्रदत्त लखनपाल को साफ सुथरी छवि वाला नेता बताते हुए कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी उनका हर हाल में साथ देगी।

उन्होंने कहा कि बड़सर में हारे-नकारे लोग एमएलए की तरह व्यवहार कर रहे हैं। जबकि कुछ लोग फर्जी चीफ गेस्ट बनकर अपने साइन बोर्ड लगवा रहे हैं। सांसद केवल उन्हीं विकास कार्यों का उद्घाटन कर सकता है जो उसने स्वीकृत करवाए हों। अगर कांग्रेस कार्यकाल में स्वीकृत योजनाओं का लाभ और अपने नाम की प्लेटें भाजपा लगवाती है तो विधानसभा में इसका विरोध करेंगे।

उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि प्रदेश में संघ संचालित सरकार चल रही है। मंडी में हुई रेसलिंग को लेकर विवाद उपजा और अधिकारी का तबादला कर दिया, जिससे प्रदेश सरकार की फजीहत हुई। इस रेसलिंग-शो में मनोरंजन के लिए बुलाए गए कलाकारों से सरकार की कार्यप्रणाली और भावनाओं पर प्रश्न उठाना लाजिमी है।
विज्ञापन

सपनों से नहीं, काम से चलती हैं सरकारें: जयराम

धर्मशाला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रेस वार्ता कर विपक्ष के नेता के आरोपों का करारा जवाब दिया है। सीएम ने कहा कि सरकारें स्वप्न से नहीं, काम से चलती हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता दावा कर रहे हैं कि वर्तमान सरकार की परियोजनाएं उनके स्वप्न थे। ऐसे में इन परियोजनाओं को लागू करने के लिए किसने रोका था?

सीएम ने आरोप लगाया कि पूर्व सरकारों ने प्रमुख मंदिरों से एकत्रित चढ़ावे की धनराशि तक का दुरुपयोग किया, जबकि वर्तमान प्रदेश सरकार ने मंदिरों से चढ़ावे का 15 प्रतिशत गौसदनों के निर्माण और रख-रखाव पर खर्च करने का निर्णय लिया, जो एतिहासिक है।

वहीं राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अपने हेलीकॉप्टर को पर्यटकों की सुविधा के लिए सप्ताह के तीन दिन हेली टैक्सी के रूप में उपयोग करने का निर्णय लिया है। केंद्र से राज्य में हवाई अड्डे के निर्माण का मामला उठाया है, जिसके लिए भूमि चयनित कर दी गई है और मंडी जिला में शीघ्र ही हवाई अड्डे का निर्माण कर दिया जाएगा।

प्रदेश सरकार केंद्र से 4365 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजना को स्वीकृत करवाने में सफल रही है, जिसमें पर्यटन के लिए 1900 करोड़, बागवानी के लिए 1680 करोड़ और सिंचाई एंव जन स्वाथ्य के लिए 800 करोड़ शामिल है।

सरकार के पहले बजट में 30 नई योजनाओं को सम्मिलित किया गया, जो अपने आप में रिकॉर्ड है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में राज्य भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें