फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anirudh Singh: हिमाचल और पंजाब मिलकर हल करेंगे टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद, कैबिनेट मंत्री ने दिया आश्वासन

Tue, 02 Jul 2024 06:58 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल में पंजाब के बीच चल रहे विवाद को लेकर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर वेलफेयर सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय में अनिरुद्ध सिंह से मुलाकात की। कैबिनेट मंत्री ने हिमाचल और पंजाब के अधिकारियों द्वारा मिलकर विवाद को खत्म करने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल और पंजाब के टैक्सी ऑपरेटरों के बीच चल रहे तनाव के बीच कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने हिमाचल और पंजाब के अधिकारियों द्वारा मिलकर विवाद को खत्म करने का आश्वासन दिया है। मंगलवार को टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर वेलफेयर सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय में अनिरुद्ध सिंह से मुलाकात की। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पंजाब और हिमाचल के टैक्सी ऑपरेटर सालों से मिलकर दोनों राज्यों में काम कर रहे हैं। आपसी भाईचारे को बनाए रखा जाना चाहिए। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई होगी, लेकिन तनाव की स्थिति को जल्द से जल्द खत्म किया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


ऑल हिमाचल कमर्शियल व्हीकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि पंजाब के कुछ लोगों के साथ डलहौजी, मैक्लोडगंज, मनाली में मारपीट हुई, जिसे बाहरी राज्यों के कुछ लोगों ने इस घटना को टैक्सी चालकों के साथ जोड़ दिया, जबकि इन घटनाओं में कुछ शरारती तत्वों ने अंजाम दिया था। इस घटना के बाद हिमाचल के टैक्सी ऑपरेटरों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। हमारे एक टैक्सी चालक की पंजाब में हत्या के अलावा 15 टैक्सियों को पंजाब के भरतगढ़ में तोड़ा गया और चालकों से मारपीट की गई। चंडीगढ़ से हमारी टैक्सियों को डरा-धमकाकर खाली हिमाचल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें