अवैध रूप से चल रहे स्टोन क्रशरों पर प्रदेश के खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। खनन विभाग की टीम ने इंदौरा में अवैध रूप से चल रहे 16 स्टोन क्रशरों की बिजली काट दी। इससे अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार ये स्टोन क्रशर लंबे समय से अवैध रूप से चल रहे थे। विभाग को इसकी सूचना मिलते ही कार्रवाई अमल में लाई गई। खनन विभाग ने जब 16 स्टोन क्रशरों की जांच की तो सभी अनफिट पाए गए। इसके बाद विभाग ने इन सभी स्टोन क्रशरों की बिजली काट दी।