फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के टेंडर में करोड़ों का घपला : रामलाल ठाकुर

Sat, 02 Jun 2018 09:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री नयनादेवी के विधायक रामलाल ठाकुर ने हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज टेंडर में करोड़ों के घपले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिस कंपनी को काम दिया गया, उसे सरकार लाभ पहुंचा रही है।

विज्ञापन


कंपनी ने 95.5 करोड़ का टेंडर लगाया। बावजूद उस कंपनी को काम दिया गया, जिसने 101 करोड़ 5 लाख का टेंडर लगाया। इससे साफ है कि इस प्रक्रिया में भ्रष्टाचार हुआ है। बिलासपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने दस्तावेज भी दिखाए। 

विधायक ने कहा की भ्रष्टाचार का पता इसी बात से लग रहा है कि टेंडर 28 मई 3 बजे तक मांगे गए थे। इसके आधे घंटे के अंदर टेंडर खोल भी दिए गए। टेंडर दिल्ली में खोले गए, जो बड़ा सवाल है। काम प्रदेश सरकार के अधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने टेंडर से पहले ही साइट पर भूमि पूजन कर दिया

ऐसे में दिल्ली में टेंडर सवाल खड़े कर रहा है।  जिस कंपनी को टेंडर दिया गया, उसने पहले ही साइट पर भूमि पूजन कर दिया था। कंपनी को कैसे पता था कि टेंडर उसे ही मिलने वाला है। टेंडर में करोड़ों ता गोलमाल हुआ है।

उन्होंने सरकार से इसकी जांच करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय भाजपा हाइड्रो कॉलेज की कक्षाएं बिलासपुर में शुरू करने के लिए हल्ला करते रही। अब भाजपा की सरकार बनने के बाद भी कक्षाएं बिलासपुर में शुरू नहीं हो पा रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें