फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Milk Price Hike: हिमाचल में दूध हुआ महंगा, अमूल और व्यास धेनु के 2 रुपये लीटर बढ़े दाम

Mon, 03 Jun 2024 08:25 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/बिलासपुर।

सार

हिमाचल प्रदेश में अमूल दूध और व्यास धेनु दूध ने दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में लोकसभा चुनाव खत्म होते ही दूध कंपनियों ने दूध के दामों में बढ़ोतरी करना शुरू कर दी है। राजधानी शिमला में अमूल दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ गए हैं। पहले अमूल दूध का आधा लीटर पैकेट 31 रुपये में मिलता था, अब 32 रुपये में मिलेगा। शहर में वेरका दूध के सप्लायर गिरीश शर्मा ने बताया कि यह रेट लागू हो गए हैं। वहीं, वेरका ने भी दूध के रेट बढ़ा दिए हैं। उधर, कामधेनु हितकारी मंच ने अपने व्यास धेनु दूध में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है।

विज्ञापन


शिमला और चंडीगढ़ में अब यह दूध 62 रुपये और प्रदेश के निचले हिस्सों में 60 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। नई कीमतें बुधवार से लागू हो जाएंगी। इससे पहले संस्था से फरवरी 2023 में दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

कामधेनु हितकारी मंच के अध्यक्ष नानक सिंह ने कहा कि संस्था ने दूध उत्पादक परिवारों के हित को ध्यान में रखते हुए दामों में दो रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी की है। इससे पहले मदर डेयरी ने भी बीते दिन दो रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ाए थे। उधर, जिला कांगड़ा में वेरका ब्रांड दूध का मूल्य 3 जून से दो रुपये बढ़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें