फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में आग का तांडव: 59 झुग्गी-झोपड़ियां राख, चंद मिनटों में आंखों के सामने राख हो गए आशियाने

Thu, 14 Apr 2022 09:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
1 of 10
झुग्गियों में लगी आग। - फोटो : संवाद
ऊना जिला मुख्यालय में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे प्रवासी कामगारों की झुग्गी-झोंपड़ियों में अचानक आग भड़क गई। आग ने चंद मिनट में ही दर्जनों झुग्गियों को चपेट में ले लिया। इस भीषण अग्निकांड में 59 झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। घटना में करीब 300 लोग प्रभावित हुए हैं। भीषण अग्निकांड पर चार दमकल वाहनों ने काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग की भेंट चढ़ीं झोपड़ियां निजी भूमि पर बनी थीं।
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : संवाद
जानकारी के अनुसार ऊना-नंगल रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप गुरुवार दोपहर को एक झुग्गी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते यह आग साथ लगती प्रवासी लोगों की कई झुग्गियों में फैल गई। घटना के वक्त पुरुष प्रवासी मजदूर काम पर गए थे। कुछ महिलाएं और बच्चे ही मौके पर थे जिन्हें कड़ी मशक्कत कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। कुछ बच्चे पहले से ही बाहर थे। आग की घटना के बीच कुछ बच्चों के न मिलने पर प्रवासी लोगों में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : संवाद
हालांकि, बाद में बच्चे मिल गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी व प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंचा और राहत व बचाव का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत कर ऊना से तीन दमकल और टाहलीवाल से आए एक दमकल वाहन के माध्यम से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। टीम के प्रयासों से ही साथ लगती दर्जनों अन्य झुग्गियां जलने से बच गई।

4 of 10
- फोटो : संवाद
एहतियातन एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, एएसपी प्रवीण धीमान, एसडीएम डॉ. निधि पटेल व अन्य मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। झुग्गी- झोपड़ी में रहने वाले प्रवासी मजदूर यूपी और बिहार के रहने वाले हैं। राजस्व विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आग की घटना में करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, एसडीएम सदर डॉ. निधि पटेल ने बताया कि प्रभावितों को फिलहाल एक-एक हजार रुपये फौरी राहत दी गई है। प्रभावितों के खाने पीने व रहने का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : संवाद
दोबारा सुलगी आग- झुग्गी-झोपड़ियों में दोपहर को लगी आग को बुझाने के बाद यहां रखी लकड़ियां दोबारा सुलग गई। दमकल विभाग की टीम ने तत्काल आग पर काबू पाया। झोपड़ियों के बीच काफी मात्रा में सूखी लकड़ियां रखी गई थीं।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : संवाद
अग्निकांड ने दर्जनों परिवारों को खुले आसमान के नीचे ला दिया है। दोपहर करीब एक बजे भड़की आग ने चंद मिनटों में ही प्रवासी कामगारों की आंखों के सामने ही उनके आशियाने जलाकर राख कर दिए। इस मंजर को देखकर मौके पर प्रवासियों में चीख पुकार मच गई। भड़की आग के सामने सैकड़ों मजदूर बेबस दिखे। रोते बिखलते हुए महिलाएं अपने कलेजे के टुकड़ों (बच्चों) को ढूंढती नजर आई। 
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : संवाद
प्रवासी मजदूर आग बुझने पर अपना सामान समेटते हुए नजर आए। इस भीषण अग्निकांड में मजदूरों की जिंदगी भर की जमापूंजी भी जलकर राख हो गई। हालात यह है कि प्रवासी मजदूरों व उनके परिजनों के पास तन ढकने के लिए भी कपड़े तक नहीं बचे हैं। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। ऊना नंगल सड़क पर राधा स्वामी सत्संग भवन के साथ लगती इन झुग्गियों में से एक में अचानक आग लग गई। सूखी घास फूस से बनी आसपास की झोंपड़ियों ने भी चंद सेकेंड में ही आग पकड़ ली। धुआं देखकर हर कोई मौके पर पहुंचा। आग भड़कने पर आननफानन में झुग्गियों में सोई महिलाओं व बच्चों को बाहर निकाला गया।

8 of 10
- फोटो : संवाद
जिन झुग्गियों में आग नहीं लगी थी, वहां से कुछ सामान निकालने की कोशिश की, लेकिन भड़की आग चंद मिनट में ही झुग्गियों को राख के ढेर में तब्दील कर रही थी और साथ वाली झुग्गी को चपेट में ले रही थी। झुग्गियों को जलता देख बच्चे रोते-बिलखते रहे। कुछ महिलाएं अपने कलेजे के टुकड़े (बच्चे) न मिलने पर रोती-बिखलती रहीं। एक महिला आग के इस मंजर को देखकर बेसुध हो गई।

9 of 10
- फोटो : संवाद
पहले भी जल चुकी हैं झुग्गियां- जिला मुख्यालय में घटनास्थल पर झुग्गियों में पहले भी आग लग चुकी हैं। आग की घटना के बाद प्रवासी मजदूर दोबारा यहां बस गए। गर्मी की दस्तक के साथ झुग्गियां फिर से जलना शुरू हो गई हैं। बाथू बाथड़ी में भी दो सप्ताह पहले ही 148 झुग्गियां आग की भेंट चढ़ चुकी है। बीते दिनों लाल सिंगी में भी चार झुग्गियां जल चुकी हैं। सूखी घास फूस से बनी झुग्गियों में माचिस की चिंगारी से ही आग भड़क जाती है। ऐसे में झुग्गियों में रहना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : संवाद
कई किमी दूर तक दिखे धुंए के गुबार- भीषण अग्निकांड के बाद ऊना शहर से कई किलोमीटर दूर तक धुएं के गुबार देखे गए। धुएं के गुबार को देखकर मौके पर काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। इस मंजर को देखकर मौके पर पहुंचे लोग भी दंग रह गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें