फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरवासियों के लिए तोहफा, कम किराया, बेहतर सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनएनयूआरएम-2 के तहत राजधानी शिमला को मिलीं मिडी बसें शनिवार से शहर में सर्कुलर रोड पर क्लॉक और एंटी क्लॉक वाइज दौड़ेंगी। खास बात यह होगी कि इन बसों में यात्रियों से 5 रुपये फिक्स किराया वसूला जाएगा।
विज्ञापन


एचआरटीसी के शिमला लोकल डिपो को दो मिडी बसें मिल गई हैं। इन बसों से शहर में मौजूदा समय में चल रहीं बसों को रिप्लेस किया जाएगा। बसों की पासिंग के बाद शनिवार से इन्हें रूटों पर चलाना शुरू कर दिया जाएगा।

परिवहन मंत्री जीएस बाली की घोषणा के तहत राजधानी शिमला में 5 रुपये फिक्स किराये पर नई मिडी बसें चलेंगी। जेएनएनयूआरएम-2 के तहत एचआरटीसी को मिलीं मिडी बसें शिमला पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

सर्कुलर रोड पर क्लॉक और एंटी क्लॉक वाइज दौड़ेंगी

यह बसें सर्कुलर रोड पर क्लॉक और एंटी क्लॉक वाइज दौड़ेंगी। मिडी बसों में ओल्ड बस स्टैंड, लक्कड़ बाजार, संजौली और छोटा शिमला का किराया सामान्य बसों के मुकाबले कम लिया जाएगा। मिडी बसों का फिक्स किराया 5 रुपये होगा।

ओल्ड बस स्टैंड से संजौली (वाया छोटा शिमला) का किराया 12 रुपये की जगह 5 रुपये वसूला जाएगा। ओल्ड बस स्टैंड से संजौली (वाया लक्कड़ बाजार) का किराया भी 9 रुपये से घट कर 5 रुपये हो जाएगा।

एचआरटीसी को मिली मिडी बसें स्टैंडर्ड बसों के मुकाबले तीन मीटर छोटी है। स्टैंडर्ड बसों की लंबाई जहां 12 मीटर है वहीं मिडी बस 9 मीटर लंबी है। एचआरटीसी प्रबंधन का मानना है कि शहर में मिडी बस के संचालन में किसी प्रकार की दिक्कत पेश नहीं आएगी।
विज्ञापन

स्पेशल बसों का यह रहेगा रूट

- क्लॉक वाइज
ओल्ड बस स्टैंड, छोटा शिमला, संजौली, लक्कड़ बाजार, ओल्ड बस स्टैंड

- एंटी क्लॉक वाइज
ओल्ड बस स्टैंड, लक्कड़ बाजार, संजौली, छोटा शिमला, ओल्ड बस स्टैंड

अच्छा रिस्पांस मिला तो बढ़ेगी बसें
पांच रुपये फिक्स किराये पर चलने वाली मिडी बसों को अच्छा रिस्पांस मिलने पर बसों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। क्लॉक और एंटी क्लॉक वाइज चलने वाली बसों की संख्या बढ़ने से लोगों को अधिक सुविधा मिलेगी।

पैसेंजर इनफॉरमेशन सिस्टम से होगी पहचान
शहर के लोग पैसेंजर इनफॉरमेशन सिस्टम की मदद से मिडी बसों की पहचान कर सकेंगे। बसों में लगी एलईडी स्क्रीन पर 5 रुपये फिक्स किराये की सूचना अंकित रहेगी।

क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी देवासेन नेगी ने बताया कि परिवहन मंत्री के निर्देशानुसार जेएनएनयूआरएम-2 के तहत शिमला को मिलीं मिडी बसें फिक्स किराये पर चलाई जाएंगी। मौजूदा समय में चल रही बसों को रिप्लेस कर शनिवार से मिडी बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें