फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Microsoft Cloud Outage: कांगड़ा एयरपोर्ट पर यात्रियों को मैनुअली जारी किए बोर्डिंग पास

Fri, 19 Jul 2024 04:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला

सार

Microsoft की क्लाउड सर्विस के ठप होने से  कांगड़ा एयरपोर्ट में भी यात्रियों को परेशानी हुई। इससे निपटने के लिए  एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों को मैनुअली बोर्डिंग पास जारी किए।  
 
विज्ञापन
गगल हवाई अड्डा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Microsoft की क्लाउड सर्विस के ठप होने के कारण भारत और अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों की एयरलाइंस प्रभावित हुई हैं। कई एयरलाइंस कंपनियों की फ्लाइट रद्द हुई हैं।  फ्लाइट बुकिंग, कैंसिलेशन से लेकर चेक-इन तक की सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट में भी यात्रियों को परेशानी हुई। इससे निपटने के लिए  एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों को मैनुअली बोर्डिंग पास जारी किए।  

विज्ञापन


 एयरपोर्ट निदेशक धीरेंद्र सिंह ने माइक्रोसॉफ्ट आउटेज पर कहा कि पूरे विश्व में इसका प्रभाव पड़ रहा है। दुनिया के लगभग सभी एयरपोर्ट प्रभावित हो रहे हैं, इसी क्रम में कांगड़ा एयरपोर्ट पर भी इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। एयरलाइंस को सिस्टम के जरिये बोर्डिंग पास जारी करने में परेशानी हो रही थी, हमने असुविधाओं को देखते हुए मैनुअली बोर्डिंग पास जारी किए हैं। इस गड़बड़ी से निपटने की कोशिश की जा रही है। कहा कि एयरपोर्ट से सभी प्लाइट सामान्य रूप से संचालित हुई हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें