फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: प्रतियोगिताओं से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज के विश्व पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

स्थानीय पर्यावरणीय चुनौतियों पर किया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर के भूगोल विभाग ने विश्व पृथ्वी दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराधा नेगी कनैन ने की।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी की। नारा लेखन प्रतियोगिता में तनीषा और नैन्सी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कविता पाठ में महेश ने पृथ्वी की महत्ता और मानव गतिविधियों के प्रभावों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

भाषण में साहिल, महेश, तमन्ना, नौशीन और शुभांगी ने पृथ्वी से जुड़ी समस्याओं को उजागर किया। वहीं वाद-विवाद में विद्यार्थियों ने अपनेग्रामीण क्षेत्रों की पर्यावरणीय चुनौतियों पर चर्चा की।
इस दौरान चौथे सेमेस्टर के तमन्ना मेहता, हर्ष चौहान, तनीषा वर्मा, रचना कुमारी, महेश ठाकुर, कोमल ठाकुर, कृतिका ठाकुर सहित द्वितीय सेमेस्टर के शिवांश शर्मा, साहिल, शुभांगी, नौशीन, चाहत, प्रियंका, दीपक, रूम सिंह, अभिनव मेहता, मुस्कान और देविंदर ने अपने क्षेत्रों में बढ़ रहे प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, जल संकट, भूस्खलन, दोषपूर्ण जल निकासी, अतिविषम जलवायु, बादल फटना और वनों के क्षरण जैसे मुद्दों पर चर्चा करते हुए उनके कारणों और समाधान पर विचार साझा किए।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराधा ने कहा कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं की पहचान करना ही वैज्ञानिक समाधान की दिशा में पहला कदम है। उन्होंने कहा कि भूगोलवेत्ता का दायित्व है कि वह स्थानीय पारिस्थितिकी को समझे। जब विद्यार्थी अपने परिवेश की समस्याओं और उनके कारणों को समझते हैं, तभी वे भविष्य में बेहतर नीति निर्माता और जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें