बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर बटोरी वाहवाही
विज्ञापन
सोनाक्षी, प्राग्या, नव्या और स्नेहा को किया सम्मानित संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बलग के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। हिमाचल पथ परिवहन निगम से सेवानिवृत्त अधिकारी सीताराम पथिक ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
रिटायर्ड प्रवक्ता पुष्पा शोष्ठा वशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने मार्च पास्ट और जूडो का प्रदर्शन करके पंडाल में मौजूद दर्शकों को अचंभित किया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेषकर पहाड़ी नाटी प्रस्तुत करके मंत्र मुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि सीता राम पथिक ने कहा कि वार्षिक समारोह किसी भी शैक्षणिक संस्थान की उपलब्धियों का एक आईना होता है जिसमें जहां मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया जाता है।
उन्होंने इस मौके पर शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें आर्यन पांडय को जूडो में राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा के लिए चयन होने पर पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त छठी कक्षा की सोनाक्षी, सातवीं की प्राग्या, आठवीं कीनव्या, नौवीं के रितिक, दसवीं की स्नेहा, ग्यारहवीं की आकांक्षा और बारहवीं की स्नेहा को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य रमेश चंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए पाठशाला की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करके वर्षभर की विभिन्न उपलब्धियों को साझा किया। एसएमसी प्रधान प्रोमिला पांडे ने समारोह में आए लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति देवी दत्त शर्मा, पंचायत के उपप्रधान राजेश वर्मा, हरिदत्त शर्मा सहित शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।