जुन्गा (शिमला)। क्योंथल काॅन्वेंट पब्लिक स्कूल जुन्गा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शुक्रवार को मनाया। प्रथम पुलिस सशस्त्र वाहिनी जुन्गा के कमांडेंट रोहित मालपानी ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के युग में बच्चों को कड़ी मेहनत करनी होगी तभी वह अपने जीवन के लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब हो सकते हैं। रोहित मालपानी ने श्रेष्ठ प्रदर्शन वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया। इसमें एलकेजी के विहान और निकुज, यूकेजी के आदिशा और वेदांशी, प्रथम कक्षा के अयान और अरनव, दूसरी कक्षा के उदित और मीत, तीसरी कक्षा के शिवेन और चिराग, चौथी कक्षा के आरोही और हर्षिता, पांचवीं की सिया और तुषार, छठी कक्षा के अनवी और अदिति, सातवीं के लवनीश और मानवी सेन, आठवीं के संजीवनी और दीक्षित, नौवीं की तनवी और प्रियांशु तथा दसवीं कक्षा के हर्षित और रिचिका को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य एमके शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। कार्यक्रम में रिटायर्ड प्रिंसिपल नारायण त्रिशित, रमेश शर्मा रिटायर्ड एसओ, बैंक मेनेजर विशाल शर्मा, भूमिका, कनिका, प्रदीपी, स्पर्श , तनुज, नवनी, मालविका, विदुषी, निखिल और योग्य मौजूद रहे। संवाद