शिमला। राजकीय उच्च विद्यालय कशमल का पानी में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य अनीता शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन
समारोह में मेधावी विद्यार्थियों, खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मुख्याध्यापिका कामिनी शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर स्कूल की शैक्षणिक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का ब्योरा दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने हिमाचली नाटी, समूह गान, भाषण, कविता पाठ और नाटक प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। मुख्य अतिथि अनीता शर्मा ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और अच्छे संस्कारों का महत्व बताया। समारोह में पंचायत प्रतिनिधियों, पूर्व प्रधान प्रवीण ठाकुर, कुलदीप सूद, पूर्व विद्यार्थियों सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद