फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर के समिट्री में कुत्तों-बंदरों का आतंक, 15 दिन में 18 को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम से आतंक से राहत दिलाने की मांग
विज्ञापन

बच्चों और बुजुर्गों का अकेले घरों से निकलना हुआ मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला के समिट्री क्षेत्र में कुत्तों और बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले 15 दिनों में कुत्तों और बंदरों के हमलों में 18 लोग घायल हो चुके हैं। वीरवार को भी क्षेत्र में तीन लोगों पर हमला हुआ। एक व्यक्ति को बंदर ने काट लिया जबकि दो किरायेदारों को कुत्तों ने नोचकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


लगातार हो रहे हमलों से परेशान स्थानीय लोगों ने पार्षद विनीत शर्मा और नरेंद्र ठाकुर से शिकायत कर आवारा कुत्तों तथा बंदरों को पकड़ने की मांग की है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बच्चों और बुजुर्गों का अकेले निकलना मुश्किल हो गया है। पार्षद नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि इस संबंध में नगर निगम को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते बंदरों और आवारा कुत्तों की समस्या को देखते हुए निगम को जल्द अभियान चलाकर इन्हें पकड़ना चाहिए। स्थानीय निवासी प्रीतम चंदेल ने बताया कि बीते सप्ताह उनकी पड़ोसी सत्या देवी पर भी बंदरों ने हमला कर दिया था। हमले में घायल सत्या देवी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में रखा है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से क्षेत्र में तुरंत टीम भेजकर आवारा कुत्तों और बंदरों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें