हिंदू संघर्ष समिति ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी से की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिंदू संघर्ष समिति ने राजधानी की सड़कों पर बढ़ती तहबाजारी को लेकर कार्रवाई करने की मांग की है। समिति ने मामले पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था को ज्ञापन सौंपा है। मांग की है कि अगर इसी प्रकार से तहबाजारी लगातार बढ़ती गई तो लोगों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो जाएगा। अगर इन्हें कहा जाता है तो बहस करते हैं और सामान को हटाते नहीं हैं। इससे काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। इंदिरा गांधी खेल परिसर के पास भी तहबाजारी बढ़ गई है।
सोमवार को तहबाजारियों को हटाने के लिए टीम भी गई तो उन्हें भी धमका दिया। इस कारण सरकारी कार्य में बाधा बनी। हिंदू संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि पूरा शहर नो वेंडिंग जोन है फिर भी ये लोग अवैध कब्जा कर बैठे रहते हैं। बाहरी राज्यों से इन दिनों पर्यटकों की संख्या भी बढ़ गई है। तहबाजारी होने के कारण निकलना काफी मुश्किल हो जाता है। वहीं, मनमर्जी के दाम पर फल और फ्रूट बेचें जाते हैं।