फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरा में सीयू के रास्ते में बाधा न बनें मुख्यमंत्री: विप्लव

Fri, 29 Jan 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विप्लव ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय के रास्ते में बाधा न बनें। उन्होंने सीयू के मुद्दे पर अपनी ही पार्टी के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। विप्लव ठाकुर ने कहा कि देहरा के लोनिवि रेस्टहाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि केंद्रीय विवि पर उपमंडल देहरा के लोगों का हक है।
विज्ञापन


देहरा में सीयू के निर्माण के लिए हर प्रकार की लड़ाई लड़ने के लिए वह तैयार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह केंद्रीय विवि के निर्माण के मामले को राजनीतिक खेल बनाकर देहरा की जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। विप्लव ने कहा कि वर्तमान सरकार के समय में बिना किसी मतलब के जगह-जगह स्कूल और डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा हो रही है।

डिग्री कॉलेज और बिना गुणवत्ता वाले स्कूलों में पढ़ाई करने के बाद प्रदेश में बेरोजगारों की फौज बढ़ती जा रही है। डिग्री कॉलेज एवं बिना शिक्षकों के स्कूल खोलने के काम को विकास नहीं कहा जाएगा। अगर सच में मुख्यमंत्री समान विकास करना चाहते हैं तो देहरा में सीयू के रास्ते में बाधा न बनें।
विज्ञापन


साथ ही डिग्री कॉलेज खोलने के स्थान पर युवाओं को स्किल्ड एजूकेशन मुहैया करवाने के लिए व्यावसायिक शिक्षा उपलब्ध करवाने वाले शिक्षण संस्थान खुलवाने की बात करें।

केंद्र सरकार विकास के हर मोर्चे पर फेल- देश की एनडीए सरकार आज विकास के हर मोर्चे पर फेल है। गरीबों और मिडल क्लास के लोगों के उपयोग की चीजों पर बिना किसी कारण के सर्विस टैक्स लगाकर पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों की कमर तोड़ी जा रही है।

आज एनडीए सरकार के कार्यकाल में रिकॉर्ड संख्या में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सांसद विप्लव ने कहा कि देश की जनता की भलाई के लिए हर योजना चाहे एनआरएचएम के जरिये 108 एवं 102 एंबुलेंस सुविधा हो या गांव के विकास की तस्वीर बदलने वाली मनरेगा एवं देश को स्वच्छ रखने के लिए निर्मल भारत योजना, ये पूर्व यूपीए सरकार की ही देन हैं।

सांसद विप्लव ने बताया कि आदर्श गांव योजना के तहत सांसद की ओर से गोद लिए गांव का विकास करवाने के लिए एनडीए सरकार ने किसी भी तरह के बजट का प्रावधान नहीं किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें